➼ Recently 'Bhajanlal Sharma' has been elected as the new Chief Minister of Rajasthan state.
हाल ही में ‘भजनलाल शर्मा’ (Bhajanlal Sharma) राजस्थान राज्य के नए मुख्यमंत्री चुने गए हैं।
➼ Recently, renowned writer ' Pushpa Bharti' will be honored with the 33rd 'Vyas Samman 2023' for her memoir 'Memories, Memories and Memories'.
हाल ही में प्रख्यात लेखिका ‘पुष्पा भारती’ को उनके संस्मरण ‘यादें, यादें और यादें’ के लिए 33वें ‘व्यास सम्मान 2023’ से सम्मानित किया जाएगा।
➼ Recently 'Donald Tusk' has become the new Prime Minister of Poland.
हाल ही में ‘डोनाल्ड टस्क’ (Donald Tusk) पोलैंड देश के नए प्रधानमंत्री बने हैं।
➼ Recently 'VINBAX-23 exercise' is being conducted between India and Vietnam.
हाल ही में भारत और वियतनाम देश के बीच ‘VINBAX-23 अभ्यास’ आयोजित किया जा रहा है।
➼ Recently, Australian batsman 'Travis Head' has been selected as 'ICC Players of the Month' (November 2023).
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ‘ट्रेविस हेड’ को ‘ICC प्लेयर्स ऑफ द मंथ’ (नवंबर 2023) चुना गया है।
➼ Recently, Prime Minister Narendra Modi has launched the 'Developed India @2047: Voice of Youth' initiative.
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत @2047: युवाओं की आवाज’ पहल का शुभारंभ किया हैं।
➼ Recently 'Universal Health Coverage Day 2023' has been celebrated on 12th December.
हाल ही के 12 दिसंबर को ‘सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस 2023’ मनाया गया है।
➼ Recently 'Dr. Atul Shah' has been honored with the 'Game Changing Innovator Award' at the COP 28 summit.
हाल ही में ‘डॉ.अतुल शाह’ को COP 28 शिखर सम्मेलन में ‘गेम चेंचिग इनोवेटर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।
➼ Recently the Indian Air Force (IAF) completed the biennial 'Prasthan' exercise in Mumbai.
हाल ही में भारतीय वायुसेना (IAF) ने मुंबई में द्विवार्षिक ‘प्रस्थान’ अभ्यास पूरा किया है।
Recently, Pakistani cricketer 'Asad Shafiq' has announced his retirement from all formats of cricket.
हाल ही में पाकिस्तान के क्रिकेटर ‘असद शफीक’ ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
➼ Recently Bank of India (BOI) has launched 'Nari Shakti Savings Account' for women.
हाल ही में बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने महिलाओं के लिए ‘नारी शक्ति बचत खाता’ लॉन्च किया है।
➼ Recently a 500 MW solar park will be built by Rays Power Infra in the state of 'Uttarakhand' .
हाल ही में ‘उत्तराखंड’ राज्य में रेज पॉवर इंफ्रा द्वारा 500 मेगावाट का सोलर पार्क बनाया जाएगा।
➼ Recently the country 'Russia' has unveiled two new nuclear powered submarines.
हाल ही में ‘रूस’ देश ने दो नई परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बियों का अनावरण किया है।
➼ Recently, to commemorate the Kargil victory, the Indian Army has organized 'Honor Run – Indian Army Veterans Half Marathon' in New Delhi.
हाल ही में नई दिल्ली में कारगिल विजय के उपलक्ष्य में भारतीय सेना ने ‘ऑनर रन – इंडियन आर्मी वेटरन्स हाफ मैराथन’ का आयोजन किया है।
➼ Recently, famous Bollywood actor 'Kabir Bedi' has been honored with Italy's highest civilian award 'Order of Merit of the Italian Republic'.
हाल ही में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता ‘कबीर बेदी’ को इटली के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट ऑफ द इटालियन रिपब्लिक’ से सम्मानित किया गया है।
0 Comments