05 January 2024 Current Affairs in Hindi-English

January 2024 current affairs

➼ National Bird Day will be celebrated across India on 05 January 2024.

05 जनवरी 2024 को पूरे भारतवर्ष में राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया जाएगा।


➼ Recently the government has planned to end the free movement system on the international border of Myanmar.

हाल ही में सरकार ने म्यांमार देश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मुक्त आवाजाही व्यवस्था को खत्म करने की योजना बनाई है।


➼ Recently, IMF will release a bailout installment of $700 million to Pakistan in January.

हाल ही में IMF जनवरी में पाकिस्तान देश को 700 मिलियन डॉलर की बेलआउट किश्त जारी करेगा।


➼ Recently, the state of Uttar Pradesh has stood first in the country in inter-operable criminal justice system for the third consecutive year.

हाल ही में इंटर-ऑपरेबल आपराधिक न्याय प्रणाली में उत्तर प्रदेश राज्य लगातार तीसरे साल देश में पहले स्थान पर रहा है।


➼ Recently ‘National Single Window System’ has been unveiled by TCS company.

हाल ही में टीसीएस कंपनी द्वारा ‘राष्ट्रीय सिंगल विंडो सिस्टम’ का अनावरण किया गया है।


➼ Recently Jammu and Kashmir has become the first Union Territory to implement PM Vishwakarma Yojana.

हाल ही में पीएम विश्वकर्मा योजना लागू करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर बना है।


➼ Recently the Kochi-Lakshadweep Islands Submarine Optical Fiber Connection has been inaugurated by Prime Minister Narendra Modi.

हाल ही में कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीप समूह सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।


➼ Recently, India has become a part of the world's largest “Radio Telescope Project”.

हाल ही में भारत देश दुनिया की सबसे बड़ी “ Radio Telescope Project” का हिस्सा बन गया है।


➼ Recently Lieutenant General Nagendra Singh has taken command of 'Chetak Corps' as General Officer Commanding.

हाल ही में लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह ने जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में ‘चेतक कोर’ की कमान संभाली है।


➼ Recently Ravindra Kumar Tyagi has been appointed as the new Chairman and Managing Director of Power Grid Corporation.

हाल ही में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में रवींद्र कुमार त्यागी को नियुक्त किया गया है।


➼ Recently Sudhansh Pant has been appointed as the new Chief Secretary of Rajasthan State.

हाल ही में राजस्थान राज्य का नया मुख्य सचिव सुधांश पंत को नियुक्त किया गया है।


➼ Recently India has started its tenure as a member of the United Nations Statistical Commission for 4 years.

हाल ही में भारत 4 वर्षों के लिए संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया है।


➼ Recently, the Union Home Ministry declared the Muslim League Jammu Kashmir Masarat Alam faction (MLJK-MA) an 'unlawful association' under the Unlawful Activities (Prevention) Act, 1967 (UAPA).

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर मसर्रत आलम गुट (एमएलजेके-एमए) को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (यूएपीए) के तहत एक ‘गैरकानूनी संघ’ घोषित किया।


➼ Recently the Union Cabinet approved the construction of a 4.56 km long, 6-lane new bridge over the river Ganga to connect Digha and Sonpur in Bihar.

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में दीघा और सोनपुर को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर 4.56 किमी लंबे, 6-लेन वाले नए पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी।


➼ Recently Uttarakhand is launching India's first Himalayan Air Safari, which will provide a unique tourist experience with Gyrocopter rides over various sites. The aim of this initiative is to promote tourism by offering a unique aerial view of the Himalayan peaks.

हाल ही में उत्तराखंड भारत की पहली हिमालयन एयर सफारी शुरू कर रहा है, जो विभिन्न स्थलों पर जाइरोकॉप्टर सवारी के साथ एक अद्वितीय पर्यटक अनुभव प्रदान करेगी। इस पहल का उद्देश्य हिमालय की चोटियों का अनोखा हवाई दृश्य पेश करके पर्यटन को बढ़ावा देना है।


➼ Recently, the book ‘Four Stars of Destiny’ written by former Army Chief MM Naravane has been unveiled. In this, Naravane has mentioned the Galvan Valley military clash that took place in the year 2020.

हाल ही में पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे द्वारा लिखित पुस्तक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ का अनावरण किया गया है। इसमें नरवणे ने साल 2020 में हुई गलवान घाटी सैन्य झड़प का जिक्र किया है।

Post a Comment

0 Comments