➼ Recently, President Draupadi Murmu has inaugurated the new building 'Kaushal Bhawan' of the Ministry of Skill Development and Entrepreneurship in New Delhi.
हाल ही में नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की नई इमारत ‘कौशल भवन’ का उद्घाटन किया है।
➼ Former Chief Minister of Bihar state 'Karpoori Thakur' has been awarded the highest civilian honor 'Bharat Ratna' .
बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ‘कर्पूरी ठाकुर’ को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया है।
➼ Prime Minister Narendra Modi and French President Emmanuel Macron will be on a one-day visit to Jaipur today.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज ‘जयपुर’ के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
➼ The Defense Ministry has signed a contract for 14 fast patrol vessels from ' Mazgaon Dock Shipbuilders Limited' for the Indian Coast Guard .
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तट रक्षक के लिए ‘मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड’ से 14 तेज गश्ती पोत के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है।
➼ The Indian Air Force has participated in Exercise 'Desert Night' over the Arabian Sea with France and UAE.
भारतीय वायु सेना ने फ्रांस और UAE देश के साथ अरब सागर के ऊपर अभ्यास ‘डेजर्ट नाइट’ में हिस्सा लिया है।
➼ The Central Government has launched 'Anuvadini' app for multilingual education .
केंद्र सरकार ने बहुभाषी शिक्षा के लिए ‘अनुवादिनी’ ऐप लॉन्च किया है।
➼ 'Bow string steel girder railway bridge' will be constructed in Ayodhya .
अयोध्या में ‘बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज’ का निर्माण किया जाएगा।
➼ Indian captain Rohit Sharma has been selected as the captain of the ICC Men's ODI Team of the Year 2023 .
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को ‘आईसीसी पुरुष वनडे टीम ऑफ द ईयर 2023′ का कप्तान चुना गया है।
➼ Veteran Indian tennis player 'Rohan Bopanna' has become the oldest player to achieve top seeding in men's doubles.
दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाडी ‘रोहन बोपन्ना’ पुरूष डबल्स में शीर्ष वरीयता हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाडी बने है।
➼ Recently the 42-day 'Mahamandal Festival' has started in Ayodhya.
हाल ही में अयोध्या में 42 दिवसीय ‘महामंडल महोत्सव’ (Mahamandal Festival) शुरू हुआ है।
➼ '14th All India Police Commando Competition 2024' will be organized in Visakhapatnam .
विशाखापत्तनम में ’14वीं अखिल भारतीय पुलिस कमांडो प्रतियोगिता 2024′ का आयोजन किया जाएगा।
➼ Recently 'International Education Day' has been celebrated on 24th January.
हाल ही में 24 जनवरी को ‘अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ मनाया गया है।
➼ Veteran boxer and six-time world champion 'Mary Kom' has announced her retirement from boxing.
दिग्गज मुक्केबाज और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन ‘मैरी कॉम’ ने मुक्केबाजी से संन्यास लेने की घोषणा की है।
➼ Recently India has provided assistance of 40000 liters of chemical material (malathion) to Afghanistan .
हाल ही में भारत ने ‘अफगानिस्तान’ को 40000 लीटर रासायनिक सामग्री (मैलाथियान) की सहायता प्रदान की है।
➼ The '63rd Central Geological Programming Board' (CGPB) meeting was held in Bhopal .
भोपाल में ’63वीं सेंट्रल जियोलॉजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड’ (सीजीपीबी) की बैठक हुई है।
.png)
0 Comments